जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में हुई हिमांशु की हत्या और शहर में बढ़ते अपराध के खिलाफ आम लोग सड़कों पर है. भाजपा के आह्वान पर जमशेदपुर बंद का व्यापक असर देखने को मिला. जमशेदपुर के लोगों ने स्वत: स्फूर्त बंद कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान साकची, बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी, जुगसलाई, बागबेड़ा, सोनारी, बारीडीह, सिदगोड़ा, बिरसानगर, मानगो समेत तमाम इलाकों में बंद रहा. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान मानगो से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले विकास सिंह को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं, विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू, जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह समेत तमाम नेताओं ने अलग अलग इलाकों में घुमकर बंद कराया और बंद का समर्थन करने के लिए लोगों का आभार जताया. इन लोगों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस भी विभिन्न इलाकों में निकाला. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर में अर्से बाद इस तरह का बंद हुआ, जिसमें पुलिस के खिलाफ गुस्सा देखा गया. जमशेदपुर में बढ़ते अपराध के खिलाफ आहूत इस बंद को आम लोगों का समर्थन दिखा क्योंकि कोई सड़कों पर नहीं दिखा. दुकानें, स्कूल, कॉलेज से लेकर कई सारे कार्यालय को भी बंद किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

ऑटो, बस समेत तमाम सार्वजनिक वाहनों का परिचालन बंद रहा. इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से कई इलाकों में बंद कराया गया. हालांकि, इक्के दुक्के इलाके में दुकानें खुली भी रही.




