
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी आदर्श इंक्लेव के पीछे स्थित डी पांडेय कॉलोनी में टाटा स्टील यूटिलिटीज (पहले जुस्को) का पानी दिलाने की मांग को लेकर बस्तीवासियों के साथ कांग्रेसियों का एक दल टाटा स्टील यूटिलिटीज के ऑफिस पहुंचकर प्रदर्शन किया. इन लोगों ने यहां मांग की कि वहां साफ पानी की आपूर्ति की जाये. इन लोगों का नेतृत्व कांग्रेस के सोनारी थाना अध्यक्ष बंटी शर्मा कर रहे थे. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री के विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, बिनोद सिंह, सूरज हरपला, प्रवेश सिंह समेत समस्त बस्तीवासी उपस्थित थे. इन लोगों ने यहां मांग की कि हर हाल में टाटा स्टील यूटिलिटीज वहां पानी की आपूर्ति करें ताकि हजारों लोगों का गुजर बसर आसानी से हो सके. इस दौरान इन लोगों ने जुस्को के अधिकारी धनंजय मिश्रा से मुलाकात की. धनंजय मिश्रा ने कहा कि वे लोग जल्द ही बस्ती का दौरा करा लेंगे और फिर वहां जरूरत के हिसाब से पानी की आपूर्ति फेजवाइज किया जा सकेगा. बंटी शर्मा ने बताया कि वे लोग बस्तीवासियों की समस्या लेकर वहां आये है. स्थानीय विधायक सह राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर वे लोग वहां पहुंचे थे, जहां कंपनी की ओर से ठोस आश्वासन दिया गया.






