
जमशेदपुर : विश्व भोजपुरी विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के नेतृत्व में आजसू जिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम कन्हैया सिंह के जुगसलाई स्थित गाढ़ाबासा घर का घेराव किया. घर पर नही रहने और सूचना मिलने पर पहुंचे कन्हैया सिंह ने भोजपुरिया समाज के भावनाओ से अगवत हुए और आश्वस्त किये कि वर्तमान समय मे राज्य सरकार ने एक षड्यंत्र के तहत भाषाई विवाद पैदा कर लोगो को आपस मे लड़ा रही है. उन्होंने अपील की है कि लोग भी थोड़ा संयम रखे. सरकार के मंसूबो को कामयाब नही होने दिया जायेगा. साथ ही कन्हैया सिंह ने भोजपुरी भाषा के प्रति आजसू पार्टी द्वारा सम्मान करने और भोजपुरी समाज के सभी लोगो की भावनाओ से पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो से अवगत कराने जरूरत पड़ी तो एक प्रतिनिधि को मिलाने का आश्वासन दिया. इससे पूर्व विश्व भोजपुरी विकास परिषद के अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी ने राज्य में भोजपुरी भाषा पर आजसू पार्टी के वर्तमान रुख पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि झारखण्ड आंदोलन में भोजपुरी भाषा भाषी भी अग्रणी भूमिका निभाई है लेकिन वर्तमान में आजसू पार्टी की भूमिका मीडिया खबरों से भोजपुरी भाषा भाषियों के खिलाफत कर रही है जिसे बर्दाश्त नही किया जायेगा, चाहे कोई भी राजनीतिक दल हो, अगर आजसू सुप्रीमो ने अपने बयान और कार्यशैंली मे बदलाव नही किये तो सभी भोजपुरी भाषा भाषी लोग चुप नही बैठेंगे. इस विषय पर कन्हैया सिंह ने पुनः आश्वस्त किया कि भोजपुरी का सम्मान आजसू पार्टी निरन्तर करेगी. उन्होंने कहा कि सबकी भावनाओ को पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो और प्रधान महासचिव रामचन्द सहिस से अवगत कराते हुए उचित निर्णय लेने का आग्रह करेंगे. घर घेराव में मुख्य रूप से भोजपुरी साहित्य परिषद के अध्यक्ष अरविंद विद्रोही, विश्व भोजपुरी विकास परिषद से श्रीनिवास तिवारी, मिथिलेश श्रीवास्तव, मुन्ना चौबे, अरविंद विद्रोही, प्रमोद पाठक, अभिषेक ओझा, राहुल सिंह, पवन ओझा, विशाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे.






