
जमशेदपुर : निर्मल गेस्ट हाउस में मंगलवार को भोजपुरी नव चेतना मंच की प्रेस वार्ता हुई, जिसमें बताया गया कि पिछले तीन वर्षों से मंच भोजपुरिया क्रिकेट लीग (बीसीएल) का आयोजन करता आ रहा. इस बार भी बीसीएल का आयोजन आगामी 24 फरवरी से बीसीएल ग्राउंड केबुल मैदान में होगा. इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है. इस लीग में कुल 26 टीमें हिस्सा ले चुकी हैं और अब नयी टीमों का प्रवेश बंद हो गया है. जल्द ही सारी टीमों के कप्तान के साथ लाटरी व्यवस्था के तहत टूर्नामेंट कराने का कमिटी ने निर्णय लिया है, ताकि सभी टीमों के साथ पारदर्शिता बनी रहे. नॉकआउट टूर्नामेंट में जो जीता और अगले राउंड में प्रवेश करेगी और हारने वाली टीम सीधा बाहर हो जायेगी. (नीचे भी पढ़ें)
आयोजन कमिटी के संयोजक जय प्रकाश सिंह ने बताया कि भोजपुरी नव चेतना मंच के इस प्रयास से युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिलता है, जहां केंद्र सरकार और राज्य सरकार नशा रोकने के लिये और युवाओं के फिट रखने के लिए तरह तरह के मुहिम चला रही है उसी मुहिम का हिस्सा बनने का प्रयास भोजपुरिया क्रिकेट लीग के द्वारा किया जा रहा है. साथ ही इस मुहिम में हर दिन लोग जुड़ते हैं और युवाओ में खासकर इस लीग मैच का खत्म होने के बाद पुनः शुरुआत होने का इंतजार रहता है. इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को 51 हजार रुपये व साथ में ट्राफी और उप विजेता को 25 हजार रुपये व साथ मे ट्राफी, मैन ऑफ द सिरीज के आलावा बेहतर बल्लेबाज और बेहतर गेंदबाज को भी सम्मानित कर पुरस्कार राशि देने का निर्णय लिया गया है. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जय प्रकाश सिंह, अप्पू तिवारी, चितरंजन सिंह, ऋषव सिंह, रघुबीर सिंह उपस्थित थे.





