
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना काल के बाद से साकची में लगने वाले मंगलाहाट को आमबगान में शिफ्ट कर दिया गया था. इधर कुछ दुकानदार अब भी साकची में ही अपनी दुकान लगा रहे है. मंगलवार को अपनी समस्याओं को लेकर मंगलाहाट फूथपथी यूनियन ने एसडीओ को एक मांग पत्र सौंपा है. मांग पत्र के माध्यम से उन्होंने अपनी दुकान को साकची बाजार में लगाने की मांग की है. यूनियन के अध्यक्ष मो जावेद ने बताया कि कोरोना काल के बाद से ही सभी आम बगान में अपनी दुकान लगा रहे है पर अब भी कुछ दबंग दुकानदार अपनी दुकान साकची बाजार में लगा रहे है. जिससे कि लोग आम बगान में ना आकार साकची से ही खरीददारी कर रहे है. इससे उन्हे नुकसान हो रहा है. यूनियन की मांग है कि सभी दुकानदार या तो अपनी दुकान आम बगान में लगाए या फिर साकची में लगाए. इसको लेकर कई बार एसडीओ और उपायुक्त को पत्र भी लिख चुके है पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही. उन्होंने कहा कि 1 मार्च तक अगर कोई कार्रवाई नहीं होती तो वे लोग खुद से अपनी दुकान साकची बाजार में लगाएंगे.






