जमशेदपुर : टेल्को श्रीनाथ रॉक गार्डन सोसाइटी में रविवार को मां दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ. पूजा-अर्चना के साथ पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया. कार्यक्रम में पूजा समिति के सदस्यों के साथ सोसाइटी के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.(नीचे भी पढ़े)
भूमि पूजन कार्यक्रम में राजीव सिंह, संजय सिंह, पिंटू श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, नंदलाल सिंह, पवन सिंह, प्रशांत सिंह, रुपेन्द्र सिंह, एसडी. साहू, विनय सिंह, एसडी सिंह, बीपी सिंह, बलिया नरेश, शैलेश श्रीवास्तव, राकेश दत्त, यूबी जना सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.पंडित मिथलेश ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई. इस दौरान मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और सभी के मंगल की कामना की गई. भूमि पूजन के साथ ही दुर्गा पूजा की तैयारियों का औपचारिक रूप से शुभारंभ हो गया.




