जमशेदपुर: सोपोडेरा स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पूजा प्रांगण में रविवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया. दुर्गापूजा के सफल आयोजन की तैयारियों की शुरुआत करते हुए समिति के सदस्यों ने पूजा-अर्चना की और मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की. भूमि पूजन के दौरान समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. महासचिव आलोक भास्कर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गापूजा को श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित करने की तैयारी की जा रही है. (नीचे भी पढ़े)

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और आयोजन की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.कार्यक्रम में अध्यक्ष बबलू महतो, रजनी मिश्रा, बेला मुंडा, जितेंद्र महतो, विद्या सागर शर्मा, अमित चौबे, विकास मिश्रा, प्रतीक, हलधर, बॉबी, ईमॉन सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे. भूमि पूजन के साथ ही पूजा पंडाल निर्माण और अन्य तैयारियों को गति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से दुर्गापूजा के आयोजन में सहयोग करने की अपील की.




