जमशेदपुर : जमशेदपुर के सनातन हिंदू समिति के अध्यक्ष चिंटू सिंह और आजसू नेता अप्पू तिवारी को जमशेदपुर पुलिस ने एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि जुगसलाई पुलिस अप्पू तिवारी और चिंटू सिंह की तलाश कर रही थी. बुधवार को चिंटू सिंह की जब गिरफ्तारी साकची पुलिस ने की उसके बाद उसको बेल मिला तब जुगसलाई पुलिस उसको गिरफ्तार करने जा रही थी तब तक वह कोर्ट से बाहर निकल कर भाग निकला था.(नीचे भी पढ़े)
बताया जाता है कि अप्पू तिवारी और चिंटू सिंह दोनों कोलकाता में किसी रिश्तेदार के घर पर थे. इसी दौरान जमशेदपुर की पुलिस वहां पहुंच गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. अप्पू तिवारी और चिंटू सिंह पर धारा 353 के तहत सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गाली-गलौज समेत कई अन्य मुकदमा दर्ज था जिसके लिए उसकी तलाश चल रही थी.




