चाकुलिया : चाकुलिया पुराना बाजार में मुस्लिम बस्ती कमेटी की ओर से शब-ए-बरात को लेकर समुदाय के युवकों ने श्रमदान कर कब्रिस्तान की साफ-सफाई की. सफाई में मुस्लिम बस्ती के बच्चे और बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. कमेटी की ओर से सभी के लिए खाने की भी व्यवस्था की गई थी. मौके पर मुस्लिम बस्ती कमेटी के अध्यक्ष साजिद खान, सचिव हैदर अली, वार्ड पार्षद मोहम्मद गुलाब, फजरूल रहमान, मोदस्सर हसन, मोहम्मद लालो, मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद जब्बार, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद जान, शैख़ मोनू,रेहान खान, एहतेशाम आलम, शैख़ इरशाद, शैख़ मजनु, वक़ार युनुस समेत अन्य उपस्थित थे.




