
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिविल सर्जन जुझार माझी ने परसुडीह थाना में एक एफआईआर दर्ज कराया है. यह एफआईआर काफी सनसनीखेज है. इस एफआईआर में उन्होंने बताया है कि फर्जी तौर पर लेटर लेकर लोग स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करने के लिए आ गए थे. इन लोगों की जॉइनिंग करा दी गई थी. यह घटना तब हुई थी जब 14 दिसंबर को यहां के सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल होते थे. बताया जाता है कि सिविल सर्जन बनने के बाद जुझार मांझी ने इस लेटर की जांच कराई जिसमें वह फर्जी पाया गया. इसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है. परसुडीह थाना में दर्ज एफआईआर में गुड्डू कुमार चौधरी साकेत कुमार आशीष कुमार चौधरी संतोष कुमार समर कुमार और रिकम कुमारी सिंह को आरोपी बनाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.






