जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के कांदरबेड़ा मुख्य सड़क पर शनिवार को घटी एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में नरेश सिंह सरदार नामक एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. रुगड़ी के पास एक 407 वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

मृतक नरेश सरदार चांडिल के डालग्राम का रहने वाला था जो कोलाबिरा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था. हादसे के वक्त वह अपने बड़े भाई संतोष सिंह सरदार से मिल कर लौट रहा था, जि,का इलाज बिष्टुपुर स्थित स्टील सिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे. नरेश अविवाहित था. उसकी मौत से परिवार में मातम पसर गया है. उधर हादसे के बाद 407 वाहन का चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में छापामारी कर रही है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वाहन में गिट्टी लोड था. पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.














