
राज्य गठन के 23 वर्षो बाद भी भगवान बिरसा मुंडा का सपना पूरा नहीं हुआ – कन्हैया सिंह
जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार को आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों और नगर में भगवान बिरसा मुंडा की शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. उक्त अवसर पर साकची स्थित बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आजसू पार्टी के आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा की अबुआ राज अबुआ दिशुम नारो के साथ ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ बगावत की झंडा लेकर आंदोलन लंबी लड़ाई लड़ने वाले भगवान बिरसा के सपनो को तोड़ा जा रहा है जिस जल जंगल और जमीन को बचाने के लिए लड़ाई का आगाज हुआ था आज उसी जल जंगल और जमीन को पूंजीवादीयो के हाथो बिक्री कर राज्य को गुलाम बना दिया है. राज्य के सभ्यता और संस्कृति भुलाकर उन्हें इतिहास के पन्नो से गायब करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज हम झारखंडवासी अपनी पहचान खो रहे है. अपने अस्तित्व अपने राज्य के खनिज संपदा अपनी जमीन सबकुछ खत्म कर रहे है. लेकिन आजसू इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी, जरूरत पड़ी तो फिर से भगवान बिरसा के सपनो को पूरा करने के लिए उलगुलान और बलिदान देने को तैयार है, जिनकी शहादत पर श्रद्धांजलि देने आए है उनकी अबूआ राज आबूआ दिशूम की परिकल्पना को खत्म करने में राज्य की वर्तमान सरकार लगी हुई है, राज्य के अधिकतर युवा पीढ़ी और बच्चे भगवान बिरसा के सोच और विचारों से अवगत नही है उनके विकास की समरसता राज्य के मूल आधार को सरंक्षण ताकि समृद्ध और एक सुखी संपन्न राज्य झारखंड का निर्माण हो सके, कन्हैया सिंह ने कड़े तेवर में कहा की “भगवान बिरसा तेरी लड़ाई अभी अधूरी है ” “झारखंड में एक और उलगुलान जरूरी है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कन्हैया सिंह, प्रमोद सिंह, अजय सिंह बब्बू, अप्पू तिवारी, असीस ना, मृत्युंजय सिंह, हेमंत पाठक, अरूप मल्लिक, ललन झा, प्रवीन प्रसाद, देवाशीष चौधरी, उमाशंकर सिंह, चंदन सिंह, हैरी एंथोनी, संगीता सिंह, सुधीर सिंह, जगदीप सिंह,गोलू सिंह, युवराज सिंह, अजय कुमार , सरोज कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा सोनारी मंडल ने शहादत दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
शुक्रवार को सोनारी बिरसा बस्ती में सोनारी भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष सुशील हेसा के नेतृत्व में भगवान वीर बिरसा मुंडा की शहादत दिवस मनाई गयी. इस कार्यक्रम के लिए सोनारी बिरसा बस्ती में जाकर महान स्वतंत्रता सेनानी, अन्याय, शोषण और अंग्रेजों के विरुद्ध क्रांतिकारी जन आंदोलन का आग़ाज करने वाले धरती आबा ‘आदिवासी जननायक’ भगवान बिरसा मुंडा जी की मूर्ति पर माल्यर्पण के साथ श्रद्धांजलि दी गयी. जिसमें विशेष रूप से शामिल एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिनान्द सिरका, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, महामंत्री नारायण प्रसाद, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष शुशील हेसा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, एसटी मोर्चा जिला मंत्री विनोद उमंग, मंडल के मंत्री नरेश प्रसाद, युवा मोर्चा के दिपक कुमार, निरज प्रसाद अजय चौधरी, सोनाराम हेब्रम, लक्ष्मण गोप, राजू सिंह, राजीव यादव, अर्जुन, समीर, विजय सिंह, कुजूर और बस्ती के गणमान्य लोग उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

संयुक्त ग्राम समन्वय समिति ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का किया वितरण
संयुक्त ग्राम समन्वय समिति जमशेदपुर की ओर से बिरसा मुंडा शहादत दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर सोपोडेरा जमशेदपुर में श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत, टाटा पावर प्लांट जमशेदपुर एवं महावीर बुक स्टोर सोपोडेरा के सौजन्य से पाठ्य सामग्री किताब, कॉपी, पेंसिल, रबड़, पेन, आदि का वितरण 120 जरूरतमंद बच्चों के बीच किया गया. इस अवसर पर संयुक्त ग्राम समन्वय समिति के राम सिंह मुंडा ने कहा कि बिरसा मुंडा स्वतंत्रता सेनानी, झारखंड के आदिवासी समुदाय के ही नहीं बल्कि पूरे देश के जन मानस के महानायक प्रेरणा स्रोत व्यक्तित्व के धनी थे, उन्होंने अत्यंत अल्पायु में ही अनेक कीर्तिमान स्थापित करने का कार्य किए है. इस अवसर पर मुख्य रुप से प्रकाश सैंडल सैंडिल, राम सिंह मुंडा, बबलू कारुवा, अमित कुमार रजक, अमरनाथ चौबे, रूद्र मुंडा, राम प्रसाद जयसवाल, सौरभ राहुल सिंह, कृष्णा पंडित कृष्णा, राम मुखी, पीके करूआ, बाबू समद, धनसिह मुंडा, मंगल हारो के अलावा सैकड़ों बच्चे शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

एआइडीएसओ ने शहादत दिवस पर लिया संकल्प, अधूरे सपने को पूरा करेंगे
ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) जमशेदपुर नगर इकाई द्वारा उलगुलान के महानायक शहीद बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के मौके पर साकची गोलचक्कर पर मर्यादा पूर्वक मनाया गया. सर्वप्रथम बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण प्रदेश कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार द्वारा किया गया. जिला सचिव सोनी सेनगुप्ता ने कहा कि केवल झारखंड ही नही बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में बिरसा मुंडा को याद कर उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है. राज्य का दुर्भाग्य है कि जिस उद्देश की पूर्ति के लिए बिरसा मुंडा ने शहादत दी थी. वो उद्देश्य आज भी पूरा नहीं हुआ है. अवसरवादी राजनीति ने उनके सपने को कही खो दिया है. हमारा झारखंड बड़ा हुआ, बढ़ा नहीं, विकसित नहीं हुआ. बिरसा का सपना आज भी अधूरा है जिसे मिलकर सभी को पूरा करने का दायित्व लेना होगा अन्यथा झारखंड खनिज संसाधनों का नही बल्कि धूल, राख व अवशेष के रूप में बची रह जाएगी. जमशेदपुर नगर अध्यक्ष शुभम झा ने कहा कि राज्य और केंद्र की शिक्षा विरोधी नीतियों ने राज्य के शैक्षणिक माहौल को बिगाड़ कर रख दिया है. प्राकृतिक संपदाओं से परिपूर्ण कोयले की नगरी और जंगलों का राज्य होने के बावजूद भी झारखंड घोटालों के मामले में हमारा झारखंड टॅाप पर है, साम्प्रदायिक दंगो के मामले में भी शीर्ष पर है. गरीबी भूखमरी में तो रिकॉर्ड ही टूट गया है विस्थापन में शीर्ष राज्य में शामिल है. झारखंड में कालेजों स्कूलों में शिक्षक नहीं, सरकारी नौकरियों में रोजगार के मामले में हमेशा सरकारों ने धोखा ही दिया. जिस कानून के कारण झारखंड की धरती बची रही आज उसी धरती को पूंजीपतियों के हाथो गिरवी रख दिया गया है. आदिवासियों मूलवासी को सदैव ठग कर, सरकारें उनके जमीन जंगल को जबरन कब्जा का कोशिश कर रही. आज के कार्यक्रम का संचालन नगर सचिव सविता सोरेन द्वारा किया गया. मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार, जिला सचिव सोनी सेनगुप्ता, नगर अध्यक्ष शुभ झा, कामेश्वर, झरना, राहुल, विशाल, स्नेहा प्रेम सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

भाजमो अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने भगवान बिरसा मुंडा को किया याद, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण- भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस के अवसर पर भाजमो अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोया की अध्यक्षता में बिरसानगर संडे मार्केट स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजली कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए. श्री राय एवं भाजमो नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. झारखंड के वीर सपुत बिरसा मुंडा अमर रहे के नारों से बिरसानगर संडे मार्केट गुंज उठा. विधायक सरयू राय ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा के द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. इस दौरान सर्वसम्मति से बिरसानगर संडे मार्केट में बिरसा मुंडा की नई मार्बल की प्रतिमा अधिष्ठापन करने का प्रस्ताव पेश किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, राम नारायण शर्मा, विकाश गुप्ता, प्रकाश कोया, मंजू सिंह, अमित शर्मा, सुधीर सिंह, मंडल अध्यक्ष – शंकर कर्मकार, विनोद यादव, प्रसंजीत सिंह, सरस्वती खामरी, सूरज हेमब्रोम, रेखा महाननंदी, पिंकी विस्वास, सुलोचना देवी, नंदिता गगराई, संजय रविदास, तुलसी लोहार, सुसमा, रति देविंदर, शेखर राव, प्रदीप रॉय, शंकर सोरेन, रेशमा सोय, अमित राम, अजय कुमार, जानकी गोप, सोपन दास, सतान्दर सिंह, आरती देवी, देव जी, संजय मुंडा, महुवा चकार्बोती, आशित नाग, बिना देवी, राम सिरका, जाया, जमुना, गौरी, सुनीता, सबिता, भानु, संजू उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा स्टील फाउंडेशन और जनजातीय जागृति मंच ने संयुक्त रुप से बिरसा मुंडा को किया याद, चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 123वीं शहादत दिवस के मौके पर शुक्रवार को पूर्वाहन 10:00 बजे से जमशेदपुर के सीतारामडेरा स्थित सामुदायिक केंद्र प्रांगण में टाटा स्टील फाउंडेशन एवं जनजातीय जागृति मंच के संयुक्त तत्वाधान में शहादत दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रबंधक पद पर कार्यरत निकिता टोप्पो, विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पदाधिकारी सीतारामडेरा सामुदायिक केंद्र – चंद्रशेखर मुर्मू, समाजसेवी- दशमत सोरेन, परशुराम सामत, समाजसेवी -शंभू मुखी डूंगरी, राकेश उरांव, उपेंद्र बानरा, रवि संवैया, अनूप कुमार टोप्पो, प्रदीप साल, हरे कृष्ण कालिंदी, लक्ष्मी मुंडा, रूबी बासा, नंदलाल पातर की मौजूदगी ने आदिवासी परंपरा के अनुरूप अनुष्ठान पूर्वक कार्यक्रम का शुरुआत हुआ. कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का आदिवासी परंपरा के अनुरूप अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम के प्रारंभ के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर आदिवासी परंपरा के अनुरूप पूजा किया गया इसके बाद माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इसके उपरांत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ. मौके पर मौजूदा वक्ताओं भगवान बिरसा मुंडा के सहादत एवं जीवनी पर प्रकाश डाला. भगवान बिरसा मुंडा के द्वारा दिखाए गए अच्छाई के मार्ग पर ही चलकर आदिवासी समाज का उन्नति संभव है. जिसकी आज बहुत जरूरत है हमें उनके आदर्शों को याद रखना चाहिए एवं उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रण लेने का दिन है. इसके उपरांत बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमें काफी संख्या में स्थानीय बच्चों ने भाग लेते हुए भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित चित्र उकेरे. तदुपरांत भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन हुआ जिसमें काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम के अंत में चित्रांकन प्रतियोगिता के विजय प्रतिभागी बच्चों को मुख्य अतिथि के कर कमलों से पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार पाने वाले बच्चों में ग्रुप ‘ए’ बालिका वर्ग से : प्रथम – लक्ष्मी लुगुन, द्वितीय- बर्षा कश्यप, तृतीय – तनीषा शामत ग्रुप शामिल है. वहीं ग्रुप ‘ए ‘ बालक वर्ग से : प्रथम अर्जुन सामत, द्वितीय सौरभ मुंडा और तृतीय विक्रांत मुंडा को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जन जातीय जागृति मंच के अध्यक्ष देवराज मुंडा ने किया. कार्यक्रम का संचालन रोशन कुमार नाग ने किया. धन्यवाद ज्ञापन आजंक्या बिरूआ ने दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में बृज देवगन, सोमनाथ हेमरम, धनंजय सोरेन, सिम्मी कश्यप, अनीता सामत, गीता सांण्डील, पूजा नाग, भारती नाग, बुधराम नाग, रश्मि रेखा चटओम्बआ के अलावा काफी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष और बच्चों ने शामिल होकर महत्वपूर्ण योगदान दिया. (नीचे भी पढ़ें)

बलिदान दिवस पर जुगसलाई विधायक ने दी भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि, कहा- भगवान बिरसा के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के मौके पर जुगशालाई विधायक मंगल कालिंदी ने साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा जो पिछले वर्ष विधायक ने स्थापित करवाई थी वहां पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया. मौके पर विधायक ने कहा जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले बिरसा मुंडा ने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। उनके साहस, समर्पण और बलिदान प्रत्येक भारतीय को सदैव प्रेरित करता रहेगा।विधायक ने और कहा की पिछले वर्ष 15 नवंबर को भगवान बिरसा की प्रतिमा उन्होंने अपने वेतन के पैसे से बनवा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी थी. आज यहां कई संगठन और जमशेदपुर के नागरिक आकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे यह मेरे लिए काफ़ी गर्व की बात है. मौके पर दीपक रणजीत, पल्टन मुर्मू, मुकेश, मीडिया प्रभारी सरबजोत भाटिया, विजय महतो आदि झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

धरती आबा बिरसा मुंडा को शौर्य ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कार्यालय पर सदस्यों ने तस्वीर पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, जल जंगल व जमीन के लिए अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलन करने वाले वीर युवा योद्धा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर जमशेदपुर की सामाजिक संस्था शौर्य के द्वारा गोलमुरी स्थित कार्यालय पर सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उपस्थित सभी ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए. संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा ने भगवान बिरसा की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं कार्यक्रम का नेतृत्व संजय शर्मा व किशोर साहू ने किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से तेजिंदर सिंह जोनी, अनिल अग्रवाल, बिनोद गुप्ता, बंटी सिंह, विकास शर्मा, गोबु घोष, उमेश गिरी, प्रभास बारीक, सागर गुप्ता, राहुल सिंह, आनंद कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा परसुडीह मंडल ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर किया याद
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज के नेतृत्व में मंडल क्षेत्र के सोपोडेरा मैदान स्तिथ प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कियें कार्यकर्ताओं ने. कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम पंकज सिन्हा, जिला मंत्री श्रीमती नीलू मछुआ, पूर्व मंडल अध्यक्ष मेघलाल टुडू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुजित अम्बष्ठ, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रवक्ता राम सिंह मुंडा, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री परमाकान्त करुआ, जिला कार्यसमिति सदस्य रामप्रसाद जायसवाल, शुक्ला हलदर, मंडल महामंत्री देवेंद्र सिंह, मंडल मोर्चा अध्यक्ष सीमा मुंडा, लड़ाई मुंडिया, सईद अहमद, शांति सिंह, भारती शर्मा, प्रकाश शांडिल, रुद्रों मुंडा, कामदेव महतो, उपेंद्र राव, लखविंदर सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

चांडिल में नारायणा के संस्थापक ने बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर किया याद, श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित की
चांडिल में नारायणा आईटीआई द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत मनाई गई एवं उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया गया. इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डाक्टर जटाशंकर पांडे ने कहा कि बिरसा मुण्डा (15 नवम्बर 1875 – 9 जून 1900) एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक थे. उन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी (अब झारखंड) में हुए एक आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया, जिससे वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गए. भारत के आदिवासी उन्हें भगवान मानते हैं और ‘धरती आबा’ के नाम से भी जाना जाता है. 1858-94 का सरदारी आंदोलन बिरसा मुंडा के उलगुलान का आधार बना, जो भूमिज-मुंडा सरदारों के नेतृत्व में लड़ा गया था. 1894 में सरदारी लड़ाई मजबूत नेतृत्व की कमी के कारण सफल नहीं हुआ, जिसके बाद आदिवासी बिरसा मुंडा के विद्रोह में शामिल हो गए।मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस कार्य में महाधिवक्ता निखिल कुमार, हरी नारायण साहू, शांति राम महतो महतो, पवन कुमार महतो, अजय मण्डल, शंकर दस, देव कृष्णा महतो, कृष्णा महतो, गौरव कुमार, मोहन सिंह, गोराब महतो, आदि मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

धरती आबा बिरसा मुंडा को युवा कांग्रेस ने साकची में दी श्रद्धांजलि
झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा के 123 वा शहादत दिवस पर साकची बड़ा गोल चक्कर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के अनन्य प्रयासों से हमे स्वतंत्र भारत प्राप्त हुआ है. उनके योगदान को कभी भी भुलाया नही जा सकता है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्वी विधानसभा उपाध्यक्ष गौतम साहू, आलोक रंजन, संतोष सिंह, जिला सचिव संध्या दास, जय नारायण मुंडा, मनीष कुमार, संतोष पाल, विनय साहनी, सुमित साहू, हर्ष गुप्ता, लांडे सिंह आदि उपस्थित थे. सभी ने धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। सभी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा अमर रहें. झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें। जय झारखण्ड का नारा लगाया.




