
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) के घाटशिला थाना क्षेत्र के घाटशिला अनुमंडल कारा के विचाराधीन कैदी रामु सबर ने जेल परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कारा के शौचालय में उसका शव फंदे से लटकटा पाया. जानकारी मिलने पर कारा प्रबंधन उसे तत्कार अनुमंडल अस्पताल लेकर गया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को दण्डाधिकारी की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृतक के घर वालों को सूचना दे दी गई है. मामले के संबंद में एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो ने बताया कि रामु पर डुमरिया थाना में अपहरण करने का मामला दर्ज था. दो माह पहले उसे जेल भेजा गया था. वह विचाराधीन कैदी है. मंगलवार की दोपहर जेल प्रबंधन ने जांच के दौरान देखा की रामु ने शौचालय में गमछी के सहारे फांसी लगा ली है. इसके पहले भी साकची क्वारंटाइन जेल में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था. हालांकि समय रहते उसे बचा लिया गया था.














