
जमशेदपुर : रविवार को भारत के महान स्वतंत्र सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है. जयंती से एक दिन पूर्व शनिवार को भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिला पाधादिकारियों ने अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान (आम बागान) पहुंचकर नेताजी की प्रतिमा का अवलोकन किया. इस दौरान भाजमो नेताओं ने पाया की नेताजी की प्रतिमा की ऐनक (चश्मा) नहीं है और प्रतिमा का रंग भी खराब हो गया है. साथ ही आसपास साफ-सफाई भी नहीं है, जिसके बाद भाजमो नेताओं ने जेएनएसी के अधिकारियों को प्रतिमा और प्रतिमा स्थल को जल्द दुरुस्त करने के लिए कहा. (नीचे भी पढ़ें)

भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि विधायक सरयू राय ने पूर्व में इस स्थान को पश्चिम में विधायक कार्यकाल के दौरान विकसित कराया था, किंतु प्रतिमा एवं इस मैदान का नियमित रखरखाव नहीं हो रह है और यह कारण है कि मैदान की स्थिति खस्ताहाल है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा स्थल को स्मारक के रूप में विकसित किया जाये और मैदान को चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर सौंदरीयकरण किया जाए. नेताजी की प्रतिमा में ऐनक नहीं है, जिसके लिए विधायक सरयू राय ने अपने खर्च से ऐनक बनवा कर लगाने के लिए निर्देश दिया है. कल सुबह से पहले सभी कमियों को दुरुस्त कर लिया जाएगा. कल नेताजी की जयंती के अवसर पर भाजमो नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान (आम बगान) में पूर्वाह्न 12:00 बजे मल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेगा. इस दौरान भाजमो पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, जिला मंत्री राजेश झा, जिला प्रवक्ता सह व्यवसायिक प्रतिनिधि आकाश शाह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, अल्पसंख्यक भाषाई प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भगवत मुखर्जी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जोगिंदर सिंह जोगी, सोशल मीडिया प्रतिनिधि शेषनाथ पाठक, साकची पश्चिम अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शक्ति सिंह, राजू मारवाह समेत अन्य उपस्थित थे.




