जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा आज़ादनगर मंडल द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच 100 कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक सरयू रॉय के सौजन्य से मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन के नेतृत्व में आजादनगर में संपन्न हुआ. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना पार्टी की सामाजिक जिम्मेदारी है और भाजपा हमेशा सेवा के भाव से कार्य करती रही है. सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक सरयू रॉय के सहयोग से यह कार्यक्रम संभव हो पाया है और आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्य लगातार किए जाते रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश भी दिया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता सह आज़ादनगर विधायक प्रतिनिधि निसार अहमद, धर्मपाल सिंह, इसरार खान, समीर खान, मुसर्रत खातून, आफताब आलम,पुष्पराज सिंह, माधुरी सिंह, गुलनार खान, मंशा खान, महबूब, अफजल खान ,सैफ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.















