जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक के नेतृत्व में बुधवार को सुबह स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस दौरान बागुननगर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया गया एवं आसपास में पड़े कचरे की भी सफाई की गयी, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशांत पांडा, बिनोद सिंह, काजू शांडिल, विजय गोंड, निर्मल सिंह, पंकज प्रिय, रंजीत सिंह, राजेश रजक, साकेत कुमार, निर्मल गोप, मीरा झा, कुणाल कुमार, कामेश्वर सिंह, कुमार विश्वजीत, महेंद्र सिंह, कुमार आशुतोष, रौशन झा, शंभू सरकार, गुड्डू सिंह आदि उपस्थित थे.



