जमशेदपुर : भारत रत्न जेआरडी टाटा जी की जयंती के अवसर पर भाजपा बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नन्दन पाण्डेय ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के बीच टिफिन बॉक्स का वितरण भी किया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहित झा, संजीवा राव, धर्म दास, आकाश पालेकर, मधुकर नापित, राजेश साहा, विनय चौधरी, भागीरथी, गुरुचरण सिंह, सुप्रियो राय, एनके मिश्रा, रजनीश कुमार और सौरव आनंद उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मारुति नन्दन पाण्डेय ने कहा कि आज जमशेदपुर जिस पहचान, विकास और औद्योगिक समृद्धि के लिए पूरे देश में जाना जाता है, वह महान उद्योगपति एवं दूरदर्शी राष्ट्र निर्माता जेआरडी टाटा जी की अमूल्य देन है। उनके योगदान के बिना जमशेदपुर की कल्पना करना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि जेआरडी टाटा ने केवल उद्योगों की स्थापना ही नहीं की, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में भी अतुलनीय योगदान देकर मानव सेवा का एक आदर्श स्थापित किया. उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है.




