जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर में युवाओं के बीच भारी आक्रोश देखा जा रहा है. बुधवार को कुछ ऐसी ही घटना जमशेदपुर भाजपा में देखी गई. भाजपा युवा मोर्चा जमशेदपुर द्वारा बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. रक्तदान शिविर की अध्य्क्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा की मौजूदगी में नीतीश कुशवाहा कर रहे थे. कार्यक्रम में सागर तिवारी को युवा मोर्चा के रक्तदान शिविर में बुलाकर सम्मानित किया गया. उनको सम्मानित करने पर युवा मोर्चा महामंत्री अभिमन्यु सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह के कार्य से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है. उन्होंने भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा पार्टी पर अनर्गल आरोप लगाने वाले, विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले व्यक्तित्व को बुलाकर सम्मानित करना पार्टी के अनुशासन के ख़िलाफ है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों को टेलीफोनिक एजेंसियों के माध्यम से सूचना दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यों से युवाओं में काफी आक्रोश है. उन्होंने पार्टी के वरीय पदाधिकारियों से इस विषय पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है. दूसरी ओर, गुरुवार को जमशेदपुर के भाजपा युवा मोर्चा और भाजपा के नेताओं का एक दल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी और बताया कि जमशेदपुर पूर्वी की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के खिलाफ सागर तिवारी ने चुनाव लड़ा था. अब उनको ही भाजपा की ओर से सम्मानित किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण बात है. इस मामले की आलाकमान से भी शिकायत की गयी है.



