
जमशेदपुर : भाजपा कदमा मंडल की पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेत्री श्यामा मुखी के निधन के पश्चात शुक्रवार को उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए भाजपा नेताओं के साथ ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, अभय सिंह, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, चन्द्रशेखर मिश्रा, देवेन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, कदमा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह समेत पार्टी के नेताओं ने स्व श्यामा मुखी के पार्थिव शरीर को भाजपा के ध्वज ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. सभी नेताओं ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने वरिष्ठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता खो दिया है, अपने लगभग 30 वर्ष के राजनीतिक जीवन में श्यामा मुखी ने पूरी तन्मयता और समर्पण भाव से संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इनकी कमी पार्टी को हमेशा खलती रहेगी. श्यामा मुखी के अंतिम विदाई के दौरान राजकुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललन चौहान, अमरेन्द्र मल्लिक, हलधर नारायण शाह, महानगर उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, मनोज करूआ, राघव प्रसाद, सुरेन्द्र राय, प्रेम कुमार, पंकज सिन्हा, दीपक पारिख, शोभा श्रीवास्तव, निर्दोष वर्मा, अंजन सरकार, डीएन सिंह, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष खुशी ओझा, निर्मला देवी, रेणु झा, विक्की यादव, केएन ओझा, टीटू दास, संतोष सिंह, एस कार्तिक, अंजी राव सहित, महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.



