जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे कपाली थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का उदभेदन पुलिस ने कर दिया है. कपाली ओपी प्रभारी सतीश कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी. पुलिस ने इस मामले में कपाली अलकबीर पोलिटेक्निक कॉलेज के सामने रहने वाले अरशद अंसारी और कपाली हिम्मतनगर निवासी मोहम्मद हासीम अंसारी उर्फ रमजान को चोरी के सामान को जब्त किया है. घटना को अंजाम देने वाले प्रयुक्त आरी और कैंची, घर से चोरी गये चांदी जैसा दिखने वाला सामान, एक जोड़ा दुल्हन पायल, एक पीस कमर पेटी, एक जोड़ा कान सहार, एक पैर का बच्चा का पायल, एक जोड़ा कान का झुमका, पत्थर जड़ा अंगुठी एक पीस, एक पीस चाभी गुच्छा, घर से चोरी गये सोना जैसा देखने वाला सामान एक पीस गले का हार, एक जोड़ा कान का टॉप, एक पीस मांगटीका, एक पीस मांगटीका, पत्थर जड़ा अंगुठी का एक पीस को जब्त किया गया है. कपाली ग्राम हिम्मतनगर निवासी अनवर खान के घर से 11 जुलाई की रात को चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस घटना में सामानों की चोरी की गयी थी, जिसको बरामद किया गया है.






