
जमशेदपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु और स्वस्थ रहने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कासीडीह स्थित दुर्गा पूजा मैदान में हवन यज्ञ का आयोजन किया। वैसे इस जग में काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे । गौरतलब है कि बीते दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब में प्रदर्शनकारियों ने रास्ता जाम कर दिया था। जिसके कारण प्रधानमंत्री को बैरंग वापस लौटना पड़ा था । प्रधानमंत्री के सुरक्षा में बड़ी चूक हुई हालांकि इसकी जांच चल रही है । लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता पूरे देश में महामृत्युंजय जाप और हवन यज्ञ कर देश के प्रधानमंत्री के लंबी उम्र की कामना करते हुए उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं । (नीचे पढ़ें पूरी खबर व देखें वीडियो)
उधर इसी कड़ी में जमशेदपुर में पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने भी महामृत्युंजय जाप किया था जिसके बाद अन्य कार्यकर्ता और नेता हवन यज्ञ कर अपने प्रधानमंत्री के स्वस्थ होने के साथ दीर्घायु की कामना कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हलदर नारायण, आलोक बाजपाई, पप्पू सिंह, विनोद राय, विकास सिंह, मांगो नीलकमल शेखर, शिव प्रकाश शर्मा, अजय झा किशोर ओझा, संजीत शर्मा, विनोद उमंग, रीना चौधरी, खुशियों झा, मिशन मोदी से घनश्याम पांडे, तिरंगा यात्रा से रवि शंकर तिवारी, कदमा से लोकनाथ त्रिपाठी, अमरेंद्र मल्लिक, अशोक दुबे, मोहम्मद शमीम अहमद अंसारी, अनूप सिंह, गोविंदपुर से कमलेश सिंह, पवन सिंह, बर्मामाइंस से राहुल सिंह, गिरधारी सिंह, कुरमुरी से राजा अग्रवाल, अंकित शुक्ला, गुड्डू सिंह, भूषण दीक्षित, बंटी सिंह, नागरी सुविधा मनसे शशि मिश्रा, सोनाली से धर्मदास प्यारी लाल साहू, महेश प्रसाद, किशोर ओझा, कांची लोहार, डी एन सिंह, मिली दास, सुमित श्रीवास्तव, रीना सिंह, अमित श्रीवास्तव, शोभा श्रीवास्तव, अमित सिंह, शेखर राव, रविंद्र सिंह, रिंकू सत्येंद्र पासवान, कंचन दत्ता, मनीष शर्मा, बंटी सिंह, विवेक कुमार, रीना सिंह, सन्जू सिंह, अभिषेक, मनोज तिवारी, रवि सिंह सहित भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल थे।



