
जमशेदपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह कोरोना काल में जरूरतमंदों को कई तरह से मदद पहुंचा रहे है. शनिवार को भी उन्होंने गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी रामनारायण सिंह को मदद पहुंचायी. उनको कोरोना संक्रमण के कारण सीसीयू मिलने में दिक्कत हो रही थी. इसको लेकर उन्होंने टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) प्रबंधन के साथ बातचीत की, जिसके बाद उनको सीसीयू का बेड मिल गया और उनका इलाज शुरू हुआ. भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने कहा है कि वे जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे है और आगे भी रहेंगे. अभय सिंह की ओर से इससे पहले लोगों के बिल माफ कराया गया है जबकि टाटा मोटर्स अस्पताल, टिनप्लेट अस्पताल समेत कई अन्य अस्पतालों में भर्ती मरीजों की मदद पहुंचायी है. अभय सिंह ने कहा है कि जरूरतमंदों के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हुए है.




