
पलामू : मेदिनीराय महाविद्यालय हॉस्पिटल में कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए इंटक पलामू के द्वारा शनिवार को सहायता शिविर का शुभारंभ किया गया है जिसका उद्घाटन इंटक के राष्ट्रिय अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने किया। इस सहायता केंद्र मे कोविड़ मरीजों के परिजनों के लिए शुद्ध पौष्टिक भोजन पीने का पानी बोतल मास्क एवं सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है जो सुबह 10 से 11 बजे तक सहायता केंद्र पर उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही मरीजों के इलाज मे हो रहे असुविधा को देखते हुए उन्हें हर संभव मदद की जायेगी जैसे की बेड,आक्सीजन,सुई,दवा, एंबुलेंस इत्यादि। उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा की लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है सयंम रखने की जरूरत है सरकार के गाइडलाइन को ध्यान मे रखते हुए मास्क एवं सेनेटाइजर लगा कर रहने की जरूरत है। उद्घाटन सामारोह में मुख्य रूप से जिला इंटक अध्यक्ष राम्प्रवेश सिंह महासचिव रंजन कुमार दुबे,बलि सिंह,इमरान आलम,उदय दुबे, तुलसी पासवान,मुन्ना खां, सुधीर तिवारी,सुधाकर कृष्ण गोपाल,बिनोद सिंह,अब्दुला,खां लोग उपस्थित थे






