
जमशेदपुर : जुगसलाई निवासी कैलाश कुमार को पैरों में दर्द रहनें के कारण चलने-फिरने में तकलीफ हो रही थी। उनको इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने आज कैलाश कुमार को वॉकर प्रदान किया। इस संदर्भ में अनिल मोदी ने बताया कि विगत दिनों वे उसकी बस्ती में कम्बल वितरण के लिए गए थे। कम्बल लेनें के क्रम में कैलाश ने अपनी परेशानी बताते हुए उनसे वॉकर देने का आग्रह किया था। कैलाश नें बताया था कि किसी बीमारी के कारण उसके पैर कमजोर हो गए हैं। इस कारण उसे कुर्सी पकड़ कर चलना पड़ता है। वॉकर मिलने पर कैलाश नें भाजपा कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मोदी के साथ भाजपा जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन, गणेश रविदास, शेखर शर्मा, सुनील शर्मा, हरजिंदर सिंह सैनी, ओम प्रकाश पाठक, शिव शर्मा, संजीत पांडेय एवं अन्य उपस्थित थे।




