
जमशेदपुर : जमशेदपुर कोरोना वायरस के दूसरे लहर की चपेट में आकर बुरी तरह प्रभावित हो रही है. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हर जरूरी एहतियात बरत रही है बावजूद इसके जमशेदपुर में संक्रमितों और मौत के आंकड़े हर दिन बढ़ रहे हैं. उधर डॉक्टर भगवान की भूमिका में है जिन्हें जमशेदपुर भाजपाइयों द्वारा गुरुवार को सम्मानित किया गया और कोरोना के खिलाफ जारी इस जंग में उनकी हौसला अफजाई की गई. इस क्रम में जमशेदपुर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह द्वारा आईएमए के अध्यक्ष डॉ उमेश खां को अंग वस्त्र देकर उनकी हौसला अफजाई की गई. उन्होंने वैश्विक त्रासदी के इस काल में डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की. वहीं सम्मान पाने के बाद डॉक्टर उमेश खां ने भाजपा नेता देवेंद्र सिंह को अपना पुराना साथी बताते हुए उनके प्रति आभार प्रकट की. साथ ही उन्होंने वैश्विक त्रासदी के इस दौर में लोगों से राजनीति से ऊपर उठकर पीड़ित मानवता की सेवा में तन- मन- धन से आगे आने की अपील की. उन्होंने बताया कि राजनीति के लिए पूरा जीवन पड़ा हुआ है. इस वैश्विक महामारी से निपटने में थोड़ी भी अगर चूक हुई तो बहुत नुकसान शहर वासियों को उठाना पड़ सकता है.



