• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 1, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur bjp : भाजपा महानगर ने पोटका, पटमदा, बोड़ाम और जमशेदपुर प्रखंड में लगाया सेवा सेतु शिविर, शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर सुनी गईं जनसमस्याएं, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई अन्य नेतागण रहे मौजूद

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस एवं लोक सेवक के रूप में उनकी 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में गुरुवार को जिले के चारों प्रखंड कार्यालयों बोड़ाम, पटमदा, जमशेदपुर एवं पोटका में ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ लेने में आ रही उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना रहा. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग पहुंचे और प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, राशन कार्ड, एसआईआर, आधार कार्ड सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याएं एवं जरूरतें साझा कीं. (नीचे भी पढ़ें)

बोड़ाम एवं पटमदा प्रखंड कार्यालय में आयोजित शिविर में सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू एवं पोटका प्रखंड कार्यालय पर पूर्व विधायक मेनका सरदार मुख्यरूप से मौजूद रहे. इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के संग लाभुकों की समस्याओं को सुना और संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क कर उनके समाधान का प्रयास किया. कई मामलों में लाभुकों को योजनाओं की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं संबंधित विभाग से संपर्क की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई. इस दौरान शिविर आम लोगों और प्रशासन के बीच एक ‘सेवा सेतु’ के रूप में दिखाई दिया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं. इन योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब पात्र लाभुकों तक उनका लाभ समय पर पहुंचे. ‘सेवा सेतु शिविर’ के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता जनता और सरकारी योजनाओं के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके साथ खड़े रहना ही सच्ची सेवा है. ‘सेवा सेतु शिविर’ के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें योजनाओं का लाभ लेने में आ रही कठिनाइयों को समझने और समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला है. उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा, जिससे पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी न हो. वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस एवं लोक सेवक के रूप में उनकी 25 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’ भाजपा के सेवा, समर्पण और जनसरोकार के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम है. ‘सेवा सेतु शिविर’ के जरिए पार्टी कार्यकर्ता सीधे जनता के बीच पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और लाभुकों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर तत्पर है। सेवा का यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा. इस दौरान पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, जिला महामंत्री राजीव सिंह, जिला मंत्री मुचिराम बाउरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता, पटमदा मंडल अध्यक्ष कृष्णा पद सिंह, एमजीएम मंडल अध्यक्ष सूरज साह, कमलपुर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन महतो, बोड़ाम मंडल अध्यक्ष सनातन दास, शांतनु मुखर्जी समेत अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही. जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, बबुआ सिंह, संजीत चौरसिया, सागर राय, चिंटू सिंह, नीतीश कुशवाहा, अमित मिश्रा, हन्नु जैन, आनंद कुमार, सुमित शर्मा, विकास शर्मा, अप्पा राव, सुदीप्तो डे राणा, अमित सिंह, रामप्रसाद जायसवाल, मनोज सिंह, शुक्ला हलदर समेत अन्य उपस्थित रहे. पोटका प्रखंड कार्यालय पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला महामंत्री जितेंद्र राय, चंद्रशेखर गुप्ता, पोटका मंडल अध्यक्ष सनत कुमार सी, निधु दास, श्यामल महाकुड़, राजू सरदार, मनोज सरदार, गणेश सरदार, चंचल चक्रवर्ती समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने शिविर में अपनी सहभागिता निभाई.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

jharkhand new bjp state in-charge-झारखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल दो दिवसीय दौरे पर पांच अक्टूबर को आएंगे रांची
खबर

jharkhand new bjp state in-charge-झारखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल दो दिवसीय दौरे पर पांच अक्टूबर को आएंगे रांची

October 1, 2026
jamshedpur KPS Kadma- केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में लेट्स मेक ए डिफरेंस यूथ कॉन्फ्रेंस के 26वें संस्करण का शुभारंभ, देश के विभिन्न स्कूलों से आए 300 विद्यार्थियों ने लिया भाग, जीवन के मूल्यों पर विचार करने व खुद को समझने का अवसर मिला

Jamshedpur rural cleanliness campaign : जल सहियों ने गालूडीह सुभाष चौक व अंडरपास में चलाया स्वच्छता अभियान, आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया
खबर

Jamshedpur rural cleanliness campaign : जल सहियों ने गालूडीह सुभाष चौक व अंडरपास में चलाया स्वच्छता अभियान, आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया

October 1, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand new bjp state in-charge-झारखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल दो दिवसीय दौरे पर पांच अक्टूबर को आएंगे रांची

jamshedpur KPS Kadma- केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में लेट्स मेक ए डिफरेंस यूथ कॉन्फ्रेंस के 26वें संस्करण का शुभारंभ, देश के विभिन्न स्कूलों से आए 300 विद्यार्थियों ने लिया भाग, जीवन के मूल्यों पर विचार करने व खुद को समझने का अवसर मिला

Jamshedpur rural cleanliness campaign : जल सहियों ने गालूडीह सुभाष चौक व अंडरपास में चलाया स्वच्छता अभियान, आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया

Jamshedpur rural model gramsabha : खुकड़ाडीह उच्च विद्यालय में मॉडल यूथ ग्रामसभा आयोजित, छात्र-छात्राओं ने ली जनतांत्रिक प्रक्रियाओं की ट्रेनिंग

Jamshedpur rural ucil protest : परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अजीत कुमार महंती 4 को करेंगे जादूगोड़ा दौरा, हितकू विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघ ने दी 4 को आंदोलन की धमकी, शुक्रवार को बैठक कर बनाएंगे रणनीति

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand new bjp state in-charge-झारखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल दो दिवसीय दौरे पर पांच अक्टूबर को आएंगे रांची

jamshedpur KPS Kadma- केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में लेट्स मेक ए डिफरेंस यूथ कॉन्फ्रेंस के 26वें संस्करण का शुभारंभ, देश के विभिन्न स्कूलों से आए 300 विद्यार्थियों ने लिया भाग, जीवन के मूल्यों पर विचार करने व खुद को समझने का अवसर मिला

Jamshedpur rural cleanliness campaign : जल सहियों ने गालूडीह सुभाष चौक व अंडरपास में चलाया स्वच्छता अभियान, आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया

Jamshedpur rural model gramsabha : खुकड़ाडीह उच्च विद्यालय में मॉडल यूथ ग्रामसभा आयोजित, छात्र-छात्राओं ने ली जनतांत्रिक प्रक्रियाओं की ट्रेनिंग

Jamshedpur rural ucil protest : परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अजीत कुमार महंती 4 को करेंगे जादूगोड़ा दौरा, हितकू विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघ ने दी 4 को आंदोलन की धमकी, शुक्रवार को बैठक कर बनाएंगे रणनीति

jamshedpur red cross society-राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान महायज्ञ सफलता पूर्वक संपन्न, तीन स्थानों पर 865 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, 14 दिनों में 2170 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News