पोटका : दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर बुधवार को पोटका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक अंचलाधिकारी निकिता बाला की अध्यक्षता में आयोजित की गई.बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, इंस्पेक्टर पीसी सिन्हा, थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो समेत थाना क्षेत्र की 11 दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजा समितियों के सदस्यों से आयोजन को लेकर सुझाव एवं समस्याओं की जानकारी ली. अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था और श्रद्धा का पर्व है, इसलिए सभी समितियां आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ पूजा का आयोजन करें, ताकि पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बना रहे. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाए,गुफानुमा पंडाल ना बनाये,पंडालों में भीड़ को नियंत्रित करने हेतु स्वयंसेवकों की तैनाती करे, अधिकारियों ने पूजा पंडाल, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर समितियों को निर्धारित नियमों का पालन करने की बात कही. प्रशासन ने पूजा समितियों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस-प्रशासन को दें. बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसे लेकर आपसी समन्वय पर भी जोर दिया गया.बैठक में मुखिया पानो सरदार,अमृत माझी,सुखलाल सरदार,बाघराय सोरेन समेत पुजा कमिटी के मनोज राम,बबलू भट्टाचार्य, हरमोहन गोप,उपेंद्र नाथ सरदार,विश्वरथ सिंह,चंद्रशेखर गुप्ता, सुबल चन्द्र भगत,विशाल मुंडा,पीयूष गोस्वामी, बापी गोप,रिछपाल भगत आदि उपस्थित थे.




