
जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा में घमासान जारी है. पहले भाजपा के गोलमुरी मंडल अध्यक्ष के पद से भारतीय जनता युवा मोरचा के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने इस्तीफा दिया था तो अब साकची पश्चिम के मंडल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से ही अपना इस्तीफा सौंप दिया है. कई पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा दे दिया है. भाजपा के साकची पश्चिम के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह और शत्रुघ्न गिरी और साकची मंडल के निवर्तमान महामंत्री आनंद झा के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा सौंप दिया. इन लोगों ने जिला अध्यक्ष गुंजन यादव को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि मंडल अध्यक्षों के मनोनयन मेंम भाजपा की नीति और सिद्धांतों को दरकिनार कर समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन की मुख्यधारा से अलग कर दिये जाने के कारण वे लोग यह इस्तीफा दे रहे है. वे लोग स्वतंत्र रुप से काम करने का फैसला लिया है. इस्तीफा देने वालों में मनोज कुमार सिंह, शत्रुघ्न गिरी, आनंद झा, रोहित कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, अभिजीत कुमार, सोनु उपाध्याय, रवि चौहान, गोविंदा यादव, पी रामकृष्ण राव, कृष्णा मुपंडा, सुनील कुमार सिंह, अंकुश मिश्रा, चंदन गुप्ता, ऋषि, भोलू सिंह, राहुल कुमार, धन गुप्ता, विलास कुमार, मनीष मिश्रा, विकास कुमार, मुन्नु सिंह, विशेष शर्मा, याकिब खान, सचिता यादव, गोपाल सिंह, आरव कुमार, विमलेश सिंह, विक्की सिंह, मुकेश सिंह, राकेश कुमार राय, ददन सिंह, ब्रजेश कुमार, दिलीप तिवारी समेत अन्य शामिल है.




