
जमशेदपुर : भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद की पहल पर सुबोध कर्मकार ने सोनारी मंडल अध्यक्ष पद से दिया गया अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. सुबोध कर्मकार ने पत्र के माध्यम से धर्मेंद्र प्रसाद को इस संबंध में जानकारी दी है. सुबोध कर्मकार ने बताया है कि विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त कर व आपसी समन्वय बनाते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में विचार-विमर्श के पश्चात उन्होंने मोर्चा का सोनारी मंडल अध्यक्ष पद ग्रहण करने को तैयार हैं. साथ ही आश्वासन दिया है कि अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए संगठन के प्रति अपने कर्तव्यों का समर्पण एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे. साथ ही उन्होंने संगठन में अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्रदान करने का आग्रह किया है. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मंडल अध्यक्ष पद की घोषणा होने के बाद सुबोध कर्मकार ने समय की कमी बताते हुए व स्वेच्छा जताते हुए इस्तीफा दे दिया था.





