
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड प्रदेश के निर्देश पर पिछले दिनों पश्चिमी सिंहभूम गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा गांव में 7 आदिवासी युवकों का निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष काजू सांडिल के नेतृत्व में जमशेदपुर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की. मोर्चा अध्यक्ष काजू सांडिल ने कहा कि झारखंड राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 25 दिन के अंदर झारखंड राज्य में गिरती विधि व्यवस्था का नतीजा है कि पत्थलगढ़ी का विरोध करने वाले लोगों का इस तरह का निर्मम हत्याएं हो रही है और सीएए के समर्थन मैं निकली रैली पर भी पेट्रोल बम से हमला किया जा रहा है. इसकी कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर स्थिति की मांग की. इस मौके पर रमेश हांसदा, बारी मुर्मू, उपेंद्र नाथ सरदार, विजय कुमार गोंड, जनता सरदार, बिना नंद सिरका, गणेश मुंडा, रमेश बासके, त्रिलोचन मुंडा, विमल बैठा, संतोष भांज समेत अन्य लोग मुख्य रुप से मौजूद थे.






