जमशेदपुर : ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आज़ाद मैरेज हॉल में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 151 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया. इस मौके पर राज्य के पूर्व शिक्षा सचिव नंदकिशोर लाल मुख्य अतिथि थे. श्री लाल ने रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया. उन्होंने कहा कि ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट झारखंड की ऐसी सामाजिक संस्था है जो बिना किसी भेदभाव के समाज के हर तबके के लिए काम करती रही है और समाज के ऐसे लोग, जिन्हें ब्लड की जरूरत हो, यह संस्था फौरन वहां ब्लड पहुंचती है. (नीचे भी पढ़ें)

आज के रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. आज के इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर ऐसी इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष आसिफ महमूद, करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ रियाज, राबिया टेक्निकल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर जावेद अख्तर खान, अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के मकसूद आलम, और उदितवाणी के एडिटर उदित अग्रवाल, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डॉ जहांजेब, डॉ फैजान, डॉ अभीबा, डॉ सरफराज, और एमजीएम कॉलेज के यूजी के प्रथम एवं सेकेंड ईयर के छात्र, प्रो फक्रउद्दीन अहमद आदि मौजूद थे. सभी विशिष्ट अतिथियों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया और साथ ही सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.














