जमशेदपुर : टाटा स्टील के सिंटर प्लांट में सोमवार को आयोजित रक्तदान शिविर में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शिविर में कुल 152 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
मुख्य अतिथि बीयूएचआर के हेड यशवंत पांडेय और सिंटर प्लांट के चीफ अविक चटर्जी, सिंटर प्लांट की बीयूएचआर लीजा बनर्जी और एसके सिन्हा (भोला सिंह) भी उपस्थित थे. शिविर को सफल बनाने में अमोलक सिंह, रिंकू कुमार, अनिल प्रसाद, शिवेश वर्मा, राकेश कुमार, अरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार सिंह, बिजय श्रीवास्तव, संतोष पांडेय और अविनाश सहित कई अन्य लोगों की अहम भूमिका रही.







