जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित ग्रीन वैली रोड नंबर-8 निवासी 8 वर्षीय सायरा खातून सोमवार सुबह बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी. बच्ची के अचानक लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया. काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने आजादनगर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई. पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की. त्वरित कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सायरा खातून को सकुशल बरामद कर लिया. (नीचे भी पढ़ें)
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. बेटी के सकुशल मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और आजादनगर थाना पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की. पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि छोटे बच्चों पर विशेष नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें.







