जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह ग्वालापट्टी में हुए मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी जारी है. पुलिस के अनुसार, कीताडीह ग्वालापट्टी निवासी तेज नारायण तिवारी की लिखित शिकायत पर बागबेड़ा थाना में मामला दर्ज हुआ, जिसमें आरोप लगाया गया है कि 30 जून 2026 को उनके पुत्र पंकज तिवारी और उसके दोस्त सचिन यादव के साथ रवि यादव, राज मिश्रा तथा 8–10 अन्य लोगों ने मिलकर जान से मारने की नीयत से मारपीट की, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. (नीचे भी पढ़ें)
बागबेड़ा पुलिस ने इस संबंध में छापामारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें किताडीह ग्वाला पट्टी का रवि यादव (24), हरहरगुट्टू बड़ा तालाब निवासी रजनीश कुमार सिंह (23) एवं सुंदरनगर किंडा मोहल्ला निवासी मोहित सिंह (21) शामिल हैं. पुलिस ने तीनों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं, मामले में नामजद अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. इस कार्रवाई में बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर, जेवियर होरो, आलोक कुमार, सुनील यादव, पवन कुमार सिंह, संतोष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.







