
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को राम मंदिर के ज्ञान मंडप में जोहार झारखंड समाजसेवी संस्था के प्रयास पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शिरकत की. इसके अलावा इस कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज नेता रहे जयनारायण सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, भाजपा नेता अभय सिंह ने भी हिस्सा लिया. स्वर्गीय महेश्वर प्रसाद जी की 9वी पुण्यतिथि के उपलक्ष पर टेल्को राम मंदिर के ज्ञान मंडप मे जोहार झारखंड समाजसेवी संस्था टीम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

इस रक्तदान शिविर में झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी उपस्थित हुए एवं रक्तदाताओं का हौसला अफजाई की. रक्तदान करने से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दिए साथ ही युवाओं को आगे बढ़चढ़कर रक्तदान में भाग लेने का आग्रह किया. मौके पर भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, जोहार झारखंड समाज सेवी संस्था के संरक्षक पप्पु सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री चंद्र भान सिंह, विनीत जैसवाल, रोशन सिंह, सनातन साहु, प्रमोद पाण्डेय समेत संस्था के सदस्य एवं अनेकों युवा साथी उपस्थित थे.




