जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रक्तदान महायज्ञ का आयोजन रेड क्रॉस भवन में किया जाएगा. रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित होने वाले रक्तदान महायज्ञ को इस वर्ष पूरे देश में उत्साहपूर्वक मनाने के लिए राष्ट्रीय रेड क्रॉस शाखा ने सभी राज्य एवं जिला शाखाओं को निर्देशित किया है. चूंकि पिछले 25 वर्षों से पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी इस अवसर पर रक्तदान महायज्ञ का आयोजन कर गर्मी में रक्त की कमी को दूर करने एवं जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के महान उद्देश्य के साथ जुड़ा है, इसलिए इस वर्ष भी 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जिले के रक्तदाताओं को इस महान अवसर पर रक्तदान के लिए आमंत्रित किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सह पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले की संस्थाओं, उद्योग समूह एवं कारपोरेट जगह से रक्तदान जैसे महान कार्य को प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया है. पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी ने बताया कि पूर्व की भांति ही इसे रक्तदान उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, एक सुव्यवस्थित माहौल में रक्तदाता आसानी से रक्तदान कर पाएंगे एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए शहर के गणमान्य, रेड क्रॉस के वरीय एवं पेट्रॉन सदस्य भी उपस्थित रहेंगे. इस कार्यक्रम में वे युवा भी शामिल होंगे जो रक्तदान की प्रेरणा लेना चाहते हैं. जमशेदपुर ब्लड सेंटर, वॉलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसियेशन एवं शहर की अन्य सेवा भावी संस्थाएं, जो रेड क्रॉस से जुड़ी हैं, वे इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोगी होंगी. (नीचे भी पढ़ें)
आयोजन में उपायुक्त सह पूर्वी सिंहभूम जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष राजीव रंजन का सान्निध्य एवं एसडीओ सह उपाध्यक्ष अर्णव मिश्रा का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है. रक्तदान महायज्ञ को सफल बनाने में रेड क्रॉस कार्यकर्ता जुट गये हैं एवं रक्तदाताओं से सभी स्तर पर सम्पर्क किया जा रहा है. इस रक्तदान शिविर के साथ मई, जून एवं जुलाई महीने के साथ पूरे 100 दिनों का रक्तदान अभियान चलाया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्र मैनेजमेंट ट्रेनिंग सत्र 5 से
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रत्येक माह चलाये जाने वाले सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग का 218वां बैच 5 मई से 10 मई तक रेड क्रॉस भवन में आयोजित किया जायेगा. वैसे प्रतिभागी जो इस ट्रेनिग सत्र में भाग लेने के इच्छुक लोग 4 मई तक रेड क्रॉस ऑफिस बिष्टुपुर में तथा 5 मई को सीधे ट्रेनिंग स्थल, रेड क्रॉस भवन में अपना नामांकन करा सकते हैँ. ट्रेनिंग के तहत सेफ्टी मानदंडों के साथ फर्स्ट एड, डिजास्टर मैनेजमेंट, रेस्क्यू एवं वर्तमान में महत्पूर्ण सीपीआर विथ आर्टिफिशियल रेस्पीरेशन विधि की जानकारी प्रैक्टिक्ल ट्रेनिंग के साथ प्रदान की जायेगी.






