• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, September 7, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

jamshedpur-bonus-जमशेदपुर की कंपनियों में अब बोनस का आया सप्ताह, टाटा मोटर्स में बोनस के साथ स्थायीकरण की चुनौती, टिनप्लेट में भी बमबम होगा बोनस, जानें क्या चल रहा है टाटा पिगमेंट, नुवोको विस्टास, टीएसआरडीएस, टाटा कमिंस, टीएसडीपीएल, तार कंपनी-जेमको, जुस्को, ब्लूस्कोप में बोनस का अंकगणित, यूनियन के पदाधिकारी क्या कह रहे है, यह भी जानें

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : कोरोना की महामारी के बीच आर्थिक गतिविधियों पर भी इसका बुरा असर पड़ा है. जाहिर सी बात है कि सबको जमशेदपुर में बोनस का इंतजार किया जा रहा है. हालात यह है कि सारे लोग बोनस समझौता को लेकर तत्काल फैसला करने की मांग करने लगे है. वैसे यह उम्मीद जा रही है कि इस बार के बोनस पर मंदी का असर दिखेगा, जो कोरोना के कारण हुआ है. हालांकि, टाटा स्टील जैसी कंपनियों ने बेहतर स्थिति है. इसको लेकर सारे मजदूर और मजदूर नेता भी असमंजस की स्थिति में है. इसको लेकर खास तौर पर गृहणियों को इंतजार है. (नीचे पूरी खबर पढ़ें, किस कंपनी में कितना का समझौता)

टाटा मोटर्स का लोगो.

टाटा मोटर्स
टाटा मोटर्स में भी बोनस के साथ स्थायीकरण की परिपाटी रही है. कई बार कंपनी की ओर से ब्लॉक क्लोजर लिया जा चुका है. इससे कारोबार की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. टाटा मोटर्स में घाटा हो रहा है, ऐसे में स्थायीकरण के साथ बोनस की राशि बढ़ाना बड़ी चुनौती है. 2019-2020 के कारोबार के लिहाज से 2020 में टाटा मोटर्स के कर्मचारियों को 10 फीसदी बोनस हुआ जबकि अधिकतम 46001 और औसतन 32900 रुपये मिले थे. समझौता के तहत 2009 और 2010 बैच के 221 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने पर भी सहमति बन गगयी थी. करीब 300 लोगों को सुपरन्यूएशन स्कीम का लाभ दिया गया था. कंपनी के अस्थायी कर्मचारियों को कार्य दिवस के मुताबिक, 8.33 फीसदी बोनस दिया गया था. पिछले साल 5600 स्थायी कर्मचारी थे जबकि 3700 अस्थायी कर्मचारी थे.
टाटा मोटर्स में पांच साल का बोनस एक नजर में :
वित्तीय वर्ष——-फीसदी——-न्यूनतम और अधिकतम राशि————स्थायीकरण

2014-2015——–10———14135 और 30221 रुपये——————–321
2015-2016——–12———16200 और 33150 रुपये—————–250
2016-2017——–10——–17893 और 36018 रुपये——————-301
2017-2018——-12.2—–23231 और 46321 रुपये——————305
2018-2019——-12.9——-19000 और 49000 रुपये——————306 (नीचे पूरी खबर पढ़ें, किस कंपनी में कितना का समझौता)

नुवोको सीमेंट का लोगो.

नुवोको विस्तास कार्प (लाफार्ज सीमेंट)
नुवोको विस्तास कार्प जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट में भी समझौता का इंतजार किया जा रहा है. यहां पिछले साल फार्मूला के तहत समझौता हुआ था, जिसमें उत्पादन पर 7 फीसदी, सुरक्षा पर 7 फीसदी और मुनाफा पर 6 फीसदी बोनस मिला था. इसके तहत 17.65 फीसदी बोनस बन रहा था, लेकिन बाद में यूनियन की दलीलों के बाद 18.5 फीसदी बोनस पर समझौता हुआ था. हालांकि, अभी कंपनी बेहतर कर रही है. इसके तहत अधिकतम 1,61,957 रुपये जबकि न्यूनतम 39392 रुपये बोनस की राशि दी गयी थी. (नीचे पूरी खबर पढ़ें, किस कंपनी में कितना का समझौता)

टाटा कमिंस प्लांट का दृश्य.

टाटा कमिंस
टाटा कमिंस में बोनस को लेकर कर्मचारियों का इंतजार है. वहां यूनियन और मैनेजमेंट के साथ लगातार विवाद चल रहा है. ऐसे में संभव है कि कंपनी प्रबंधन एकतरफा फैसला लेकर राशि भेज दी जाये. इसको लेकर यूनियन के साथ कोई वार्ता तक नहीं हो. पिछले साल देर रात को चुपसे से बोनस समझौता किाय गया था, जिसके तहत टाटा कमिंस के कर्मचारियों को 8.33 फीसदी बोनस मिली थी जबकि उससे पहले साल में 19 फीसदी बोनस मिली थी. अधिकतम 45 हजार रुपये बोनस मिला था जबकि न्यूनतम 16500 रुपये मिला था. स्किल एलाउंस की एकमुश्त राशि 8 हजार रुपये भी कंपनी की ओर से दी गयी थी. (नीचे पूरी खबर पढ़ें, किस कंपनी में कितना का समझौता)

टीएसडीपीएल का लोगो.

टीएसडीपीएल
टाटा रायसन से अब जिस कंपनी का नाम टीएसपीडीएल के बाद टीएसडीपीएल हो गया है, उस कंपनी में भी बोनस का इंतजार है. टीएसडीपीएल में पिछले साल बेसिक व डीए की राशि पर 16 फीसदी बोनस के साथ 2500 रुपये का गिफ्ट वाउचर दिया गया था. इसके तहत न्यूनतम 14840 रुपये जबकि अधिकतम 44048 रुपये बोनस दिया गया था. 9 फीसदी फार्मूला के तहत बोनस दिया गया था जबकि 7 फीसदी एक्सग्रेसिया के तहत बोनस दिया गया था. (नीचे पूरी खबर पढ़ें, किस कंपनी में कितना का समझौता)

टिनप्लेट कंपनी के प्लांट की तस्वीर.

टिनप्लेट कंपनी
टिनप्लेट कंपनी में बोनस को लेकर फार्मूला तय करने का काम चल रहा है. इसके तहत समझौता किया जायेगा. वैसे टिनप्लेट कंपनी ने इस साल बेहतर उत्पादन और मुनाफा किया है. ऐसे में बेहतर बोनस समझौता होने की उम्मीद है. पिछले साल 94 करोड़ का मुनाफा कंपनी को हुआ था जबकि इस साल 98 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ था. पिछले साल 64 हजार रुपये अधिकतम बोनस मिला था जबकि न्यूनतम 24700 रुपये मिला था. कुल 18 फीसदी बोनस दी गयी थी. (नीचे पूरी खबर पढ़ें, किस कंपनी में कितना का समझौता)

तार कंपनी का लोगो.

तार कंपनी और जेमको
तार कंपनी और जेमको कंपनी (आइएसडब्ल्यूपी) ने भी इस साल बेहतर प्रदर्शन किया है. पिछले साल कर्मचारियों को एकमुश्त राशि दो करोड़ 37 लाख रुपये बोनस के मद में दी गयी थी, जो 19.70 फीसदी बनी थी. उसके तहत अधिकतम 63500 रुपये और न्यूनतम 20800 रुपये कर्मचारियों को दी गयी थी. इसके तहत अब उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी बेहतर प्रदर्शन कंपनी ने किया है, जिसका लाभ कंपनी के कर्मचारियों को मिलेगा. (नीचे पूरी खबर पढ़ें, किस कंपनी में कितना का समझौता)

जुस्को का लोगो.

जुस्को
टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी जुस्को अब टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज का बोनस का भी इंतजार कर्मचारियों को है. पिछले साल कर्मचारियों को बोनस में काफी घाटा हुआ था. कर्मचारियों को बोनस मद में 6 करोड़ 88 हजार 620 रुपये दिये गये थे. अधिकतम राशि 2 लाख 21 हजार 620 रुपये थी. यहां भी यूनियन को लेकर थोड़ा उथल पुथल चल रहा है, लेकिन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय का कहना है कि बेहतर बोनस समझौता करने का प्रयास होगा. (नीचे पूरी खबर पढ़ें, किस कंपनी में कितना का समझौता)

टाटा पिगमेंट कंपनी गेट.

टाटा पिगमेंट
टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टाटा पिगमेंट के कर्मचारियों को पिछले साल 18 फीसदी बोनस मिली थी. यहां भी चुनाव लंबित है. ऐसे में चुनाव के साथ ही बोनस भी कराने की चुनौती यूनियन के पास होगी. पिछले साल की तुलना में टाटा पिगमेंट का प्रदर्शन बेहतर रहा है. इसके तहत कर्मचारियों को 18 फीसदी से कुछ ज्यादा मिलने की उम्मीद है. (नीचे पूरी खबर पढ़ें, किस कंपनी में कितना का समझौता)

टाटा ब्लूस्कोप कंपनी का जेनरल ऑफिस.

टाटा ब्लूस्कोप
टाटा स्टील और ऑस्ट्रेलिया की कंपनी ब्लूस्कोप का साझा उद्यम टाटा ब्लूस्कोप में भी बोनस का इंतजार है. वहां 18.67 फीसदी सालाना बोनस दिया गया था. सभी कर्मचारियों को अलग से 4615 रुपये एक्सग्रेसिया भी दिया गया था. (नीचे पूरी खबर पढ़ें, किस कंपनी में कितना का समझौता)

टीआरएफ का लोगो.

टीआरएफ
टीआरएफ कंपनी काफी साल से घाटे में चल रहा है. ऐसे में पिछले कुछ वर्षों से सरकार के तय नियम के तहत 8.33 फीसदी बोनस दिया जा रहा है. ऐसे में इस बार भी यह उम्मीद है कि 8.33 फीसदी ही बोनस कर्मचारियों को मिलेगा. (नीचे पूरी खबर पढ़ें, किस कंपनी में कितना का समझौता)

मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय.

क्या कह रहे है कई यूनियनों के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय
हम लोगों ने अब तक बोनस को लेकर टीएसआरडीएस को पत्र लिखा है. इसके अलावा सारी कंपनियों में इस सप्ताह पत्र चला जायेगा और इस माह में सारी कंपनियों में बोनस समझौता कर लेने की योजना है. कर्मचारी साथियों को वाजिब हक मिले, कंपनी के मुनाफा के मुताबिक, सबको लाभ मिले, यह कोशिश रहती है, वहीं कोशिश अभी भी जारी रहेगी. कुछ कंपनियां जरूर घाटा कर रही है, लेकिन चूंकि, मेहनत कर्मचारियों ने की है, इस कारण उनको उनका हक मिलेगा. -राकेश्वर पांडेय (नीचे पढ़े मजदूर नेता रघुनाथ पांडेय और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह का बयान)

महामंत्री आरके सिंह को जन्मदिन पर बधाई देने की फाइल तस्वीर.

टाटा मोटर्स में बेहतर समझौता करायेंगे : आरके सिंह
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा है कि हम लोगों की योजना स्थायीकरण के साथ बोनस की रहती है. भले ही बोनस की राशि कम हो जाये, लेकिन स्थायीकरण हो जाये तो हम लोगों को ज्यादा खुशी होती है. इस बार सम्मानजनक राशि के साथ स्थायीकरण पर फोकस होगा. (नीचे पढ़े मजदूर नेता रघुनाथ पांडेय ने क्या कहा)

जुस्को यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय.

जुस्को में अच्छा समझौता होगा : रघुनाथ पांडेय
जुस्को यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने बताया कि अच्छा समझौता कराया जायेगा. इसके लिए सारे फार्मूला का अध्ययन किया जा रहा है. इसके आधार पर ही बोनस की राशि तय की जायेगी और निश्चित तौर पर बेहतर समझौता कराया जायेगा.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

September 3, 2026
Tata steel growth shop bonus : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 3 लाख 30 हजार तक का बोनस, हुआ समझौता
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel growth shop bonus : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 3 लाख 30 हजार तक का बोनस, हुआ समझौता

September 3, 2026
Tata power new development : टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली बुनियादी ढांचे को किया मजबूत, 162 सीकेएम ट्रांसमिशन लाइनों और 1,000 एमवीए सबस्टेशन से लैस 400 केवी जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू
कारपोरेट व यूनियन

Tata power new development : टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली बुनियादी ढांचे को किया मजबूत, 162 सीकेएम ट्रांसमिशन लाइनों और 1,000 एमवीए सबस्टेशन से लैस 400 केवी जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

September 3, 2026
Next Post

tata-steel-trade-apprentice-झामुमो ने आजसू को दिया दो टूक जवाब, विधायकों को शहर घुसने से रोकना छोड़िये, कार्यकर्ताओं से भिड़कर देख लें नेता-video

jamshedpur-corona-good-news-जमशेदपुर में फिर राहत की खबर, एक भी मरीज नही मिले, 1 मरीज ठीक होकर लौटे

Jamshedpur : तुरियाबेड़ा के पास स्वर्णरेखा नदी से मिला युवक का शव, आजादनगर में डूबे युवक का शव होने की आशंका

Jamshedpur : तुरियाबेड़ा के पास स्वर्णरेखा नदी से मिला युवक का शव, आजादनगर में डूबे युवक का शव होने की आशंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

Jamshedpur parsudih ps supervision : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने परसुडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News