
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर स्थित मनपीटा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर सरकारी जमीन का फर्जी रजिस्ट्री करने के मामले में गोविंदपुर थाना में 13 जनवरी को बिल्डर समेच पांच पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस मामले में जितेंद्र पांडेय ने न्यायलय में बिल्डर उमेश प्रसाद बर्णवाल, सतीश कुमार सिंह अनिता सिंह, रमेश कुमार और रुपेश कुमार को आरोपी बनाया है. शिकायत में जितेंद्र पांडेय ने बताया है कि आरोपियों के द्वारा सरकारी जमीन का अवैध अतिक्रमण करने के लिए आरोपियों ने उनके घर का रजिस्ट्री पेपर का इस्तेमाल किया और सरकारी जमीन का फर्जी रजिस्ट्रेशन करा दिया. इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीओ और सीओ ने जांच की थी और मामले को सही पाया गया. इसके बाद जितेंद्र पांडेय ने न्यायालय परिवाद दर्ज कराया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस बीच रजिस्ट्री करने वाले रजिस्ट्रार पर भी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है. इसको लेकर भी शिकायत की गयी है.





