जमशेदपुर : झारखंड समेत जमशेदपुर में सरकार के कृषि शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में व्यापारियों का बाजार बंद का शुक्रवार यानी तीसरा दिन भी जारी है. बंद का असर बाजार पर दिखने लगा है. वही सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अधिकारियों ने एक मोटरसाइकिल रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. व्यापारियों का सीधे तौर पर कहना है कि सरकार दो फीसदी कृषि के जो काला कानून ला रही है उसे वापस ले नहीं तो और उग्र आंदोलन होगा. इधर बंदी को लेकर चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने कहा कि आज शुक्रवार को बंदी का तीसरा दिन है. बंदी के दो दिन बाद ही आलू की कीमतों में दो से तीन रुपये ज्यादा हो गया है. ऐसे में अगर यही हाल रहा तो कुछ दिनों बाद आलू का दाम आकाश छूने लगेगा.




