जमशेदपुर : समाजसेवा को लक्ष्य मानकर चलने वाले एवं कई संस्थाओं से जुड़े होने और वैश्य एकता मंच के प्रदेश महामंत्री श्रीकांत देव को उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए राष्ट्रीय पोद्दार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत पोद्दार ने संगठन में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व प्रवक्ता की जिम्मेवारी सौंपी है. तदुपरांत श्रीदेव ने उनके प्रति आभार प्रकट किया है. (नीचे भी पढ़ें)
वैश्य एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद एवं पोद्दार वैश्य कल्याण समिति कोल्हान के अध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार ने बताया कि सामाजिक क्षेत्रों में समर्पण, बातचीत से मधुर, व्यवहार से कुशल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्रीकांत देव अपनी पहचान मेहनत और संघर्ष के बलबूते बनायी है. फलस्वरूप सामाजिक क्षेत्रों में आज राष्ट्रीय स्तर तक की सफर तय करने में सफल रहे हैं. सफर और भी आगे तक जायें इसकी पदाधिकारियों ने मंगलमय कामना की है.




