
जमशेदपुर : कांग्रेस पार्टी की सोनारी प्रखंड इकाई की ओर से व मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार बुधवार को एक शिविर का आयोजन किया गया. इसमें बन्ना गुप्ता के सौभाग्य योजना के तहत गरीबों को बिजली के कनेक्शन तथा वृद्धा पेंशन योजना के लाभुक शामिल हुए. आयोजकों की ओर से बताया गया कि शिविर में बिजली कनेक्शन के लिए करीब 50 तथा वृद्धावस्था पेंशन व राशन कार्ड के लिए लगभग 100 लाभुकों के फार्म भरे गये. शिविर में विद्युत प्रतिनिधि के रूप में आनंद पांडेय, मनोज साहू, राशन कार्ड प्रतिनिधि के रूप में ज्योति साहू, बेबी मुंडा, शिल्पी चक्रवर्ती, दिव्या, लक्ष्मी तथा आयोजकों में सोनारी प्रखंड कांग्रेस की ओर से बबन शुक्ला, बंटी शर्मा, कैलाश ठाकुर, रवि लाल, विनोद, संदीप शर्मा, संजय सिंह, सूरज हरपाल, संतोष सिंह व अन्य शामिल थे.





