
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर में एक बच्चे की खेल खेल में जान चली गयी. बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे बिरसानगर स्थित जोन नंबर-6 के एक मैदान में खेल रहे थे, तभी दोस्त-दोस्त में झगड़ा हुआ और एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को झगड़ा के दौरान ही ढकेल दिया, जिसके बाद वह अचेत हो गया. उसको साथियों ने काफी उठाने का पर भी नहीं हुआ. इसकी जानकारी परिजन को तत्काल बच्चों ने दी. बच्चे को परिजन तत्काल उठाकर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक बच्चा 14 साल का है, जिसका नाम हर्षित है और उसके पिता का नाम आनंद कुमार है. इस घटना के बाद से क्षेत्र में मातम का माहौल है. परिवारवाले भी सदमा में है. मृतक बच्चा बिष्टुपुर स्थित बेल्डीह चर्च स्कूल का छात्र था. इस घटना को परिजन एक संयोग बता रहे है और अनहोनी मान रहे है. परिजनों ने किसी पर यह आरोप नहीं लगाया है कि किसने उसके बच्चे को मारा. परिवार के लोग इसको एक हादसा मानकर ही चल रहे है.




