
सभी रिपोर्ट संतोष वर्मा
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र के बानरागाड़ा के पहाड़ियों पर भाकपा माओवादी संगठन के प्रतिबंधित भाकपा माओवादी जीवन कन्डुलना, सुरेश मुण्डा, लोदरो लोहार के आने की गुप्त सुचना पश्चिम सिंहभूम पुलिस को मिली थी. इसी सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को भाकपा माओवादी संगठन के उक्त दस्ता के विरुद्ध एएसपी अभियान के नेतृत्व में सीआरपीएफ के साथ मिलकर सर्च अभियान चलाया गया। भाकपा माओवादियों के विरुद्ध चलाया गया सर्च अॉपरेशन के सफलता पशचात शुक्रवार को पुलिस केन बम को नष्ट कर दिया गया. साथ ही कई दस्तिवेज और आंख जांच करने वाली मशीन भी बरामद की गई।इस सबंध में मिली सूचना के अनुसार कराईकेला थाना के बानरागाड़ा के पहाड़ियों में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी , जीवन कन्डुलना , सुरेश मुण्डा , लोदरो लोहार के दस्ता के विरुद्ध चला सर्च अभियान चलाया गया।

भाकपा माओवादियों के विरुद्ध सफलता पशचात शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा एवं कमांडेन्ट – 60 बटालियन से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एक संयुक्त टीम का गठन किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक ( अभियान ) प्रणव आनन्द झा , सहायक पुलिस अधीक्षक , चक्रधरपुर , नाथु सिंह मीणा , सहायक कमांडेन्ट – M . H . सिद्दीकी , परि पुअनि रंजित कुमार , टेबो थाना प्रभारी बुधवा उराँव , परि पुरअनि राहुल कुमार , परि० पुअनि राहुल मुर्मू सीआरपीएफ – 60 बीएन की डी0 कम्पनी , झारखण्ड जागुआर के एजी – 32 एवं चाईबासा पुलिस द्वारा बानरागाड़ा के पहाड़ियों में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी , जीवन कन्डुलना , सुरेश मुण्डा , लोदरो लोहार के दस्ता के विरुद्ध सर्च अभियान चलाया गया । सर्च अभियान के दौरान एक पाँच ( 05 ) कि0ग्रा0 का डायरेक्शनल बम्ब ( हेवी पाईप बम्ब ) दो केन बम्ब ( 2 – 2 ) कि0ग्रा0 , डेटोनेटर , वायर , नक्सल साहित्य एवं आँख जाँच करने वाला यंत्र इत्यादि सामान बरामद किया गया । सीआरपीएफ के बीडीडीएस टीम द्वारा मौके पर ही पाँच ( 05 ) कि0ग्रा0 का डाइरेक्शनल बम्ब एवं केन बम्ब को विनष्ट किया गया । कराईकेला थाना काण्ड संख्या – 12 / 2020 , दिनांक – 20 . 03 . 2020 , धारा – 147 / 148 / 149 / 120 ( b ) भा0द0वि0 17 सी०एल०ए० एक्ट एवं 4 / 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम दर्ज कर कांड का अनुसंधन प्रारंभ किया गया । कांड अनुसंधान अन्तर्गत है ।
ये थे छापामारी दल में शामिल- अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), सहायक पुलिस अधीक्षक , सह अनु०पू०पदा0 चक्रधरपुर, सहायक कमांडेन्ट मोहम्मद सिद्दीकी , सीआरपीएफ – 60 बीएन . परि पुअनि रंजित कुमार , कराईकेला थाना। पु0अ0नि0 बुधवा उराँव ( थाना प्रभारी ) , टेबो थाना ।परि० पु0अ0नि0 राहुल कुमार , परि० पु0अ0नि0 राहुल मुर्मू , टेबो थाना। झारखण्ड जागुआर की ए0जी0 – 32।

नोवामुंडी में डंडा से पीट कर महिला की हत्या करने वाला हत्यारा गिरफ्तार
चाईबासा। नोवामुंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले रेंगड़बेडा में शुक्रवार को एक महिला की डंडे से पीट कर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इधर पुलिस को सुचना मिलते ही घटना स्थल पहुंच कर हत्यारा को नोवामुंडी थाना प्रभारी लक्षमण प्रसाद ने पकड़ने में सफलता हासिल की। इस सबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन के लगभग 11 . 30 बजे दूरभाष पर सूचना मिली कि ग्राम रेगारबड़ा , टोला बुरुसाई में एक महिला कि हत्या हो गई है । इस सूचना को वरीय पदाधिकारी को सूचित किया पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू हिरालाल रवि के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई तत्काल घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया गया। घटनास्थल पर पहुँचने के बाद मृतिका शांति कुई की शव को पुलिस अपने कब्जा में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया एवं अबिलम्ब छापामारी करते हुए घटना का अंजाम देने वाला अभियुक्त सोनाराम बोर्बोग , पिता स्त ) राम सिंह बोोंगा , ग्राम रेगारबेड़ा , टोला बुरुसाई , थाना – नोवामुण्डी को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है । गिरफ्तार अभियुक्त सोनाराम बोबोंगा के द्वारा घटना में किया गया प्रयुक्त डंडा को भी बरामद किया गया है। छापामारी दल में पु0नि0 सह थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद, पु0अ0नि0 प्रेम प्रकाश प्रसाद , परि0पु0अ0नि0 राकेश कुमार – । परि0पु0अ0नि0 सतीश कुमार ,परि0पू0अ0नि0 रवि नारायण झा,महिला परि0पु0अ0नि0 अंकिता सिंह परि0पु0अ0नि0 राकेश कुमार , परि0पु0अ0नि0 चन्द्रशेखर कुमार,सअनि बिरबल चौबे, सअनि दशरथ हेम्ब्रम, हव0 कृष्णा सिंह, आo / 595 फुलचान्द महतो, आ0 / 1587 बसंत कुमार मुण्डा
चाईबासा में कार की चपेट में आने से भिखारन की मौत
चाईबासा। जिला मुख्यालय के सदर थाना क्षेत्र के बस पड़ाव स्थित तेज रफ्तार में अ रही एक कार के चपेट में आने से भिखारन की मौत घटना स्थल पर हो गई। इस मामले को लेकर सदर पुलिस खुनी कार व चालक की तलाश में जुटी है। इस सबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात चाईबासा बस स्टैंड के पास एक इंडिगो कार नें एक भिखारन को
कुचल कर फरार हो गया। जबकी मृतका भिखारन बस स्टैंड के इर्द गिर्द घुम घुम कर भिक्षाटन कर अपना जीवन यापन करती थी। घटना के बाद कार चालक भागने में सफल हो गया। वहीं सदर थाना पुलिस आरोपी कार चालक का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। मालुम हो की चिकनी सड़क चार पहिया हो या दो पहिया सरपट दौड़ती रहती है।




