
जमशेदपुर : सीटू द्वारा केंद्र सरकार द्वारा लाए गए श्रम कानून, कृषि कानून एवं निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को रैली निकाली गयी. जमशेदपुर के नेताजी सुभाष मैदान में सीटू के तमाम कार्यकर्ता एकत्र हुए जहां उनके द्वारा प्रदर्शन किया गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को निजी हाथों में सौंपने के लिए केंद्र सरकार उतारू है. जिस कारण देश भर में विरोध का दौर जारी है. उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों में बदलाव कर श्रमिकों से हक़ छीना जा रहा है. वहीं कृषि कानून में बदलाव कर उन्हें पूंजीपतियों के पास गिरवी रखा जा रहा है. साथ ही देश के सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है और देश को एक बार फिर गुलाम बनाने का प्रयास किया जा रहा है. जिस कारण आज सीटू देश भर में आंदोलन के माध्यम से केंद्र सरकार का विरोध जता रही है.





