
चाकुलिया : चाकुलिया बिजली विभाग में कार्यरत लाइनमैन और कर्मियों का विगत सात माह से मानदेय का भुगतान नही किया गया है. मानदेय भुगतान नही होने से उनके समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही है. विगत दिनों लाइनमैन के प्रतिनिधि मंडल सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक समीर महंती से मिलकर मांग पत्र सौंपकर मानदेय भुगतान कराने की मांग की थी. कर्मियों के मांगों को लेकर सांसद और विधायक विभागीय वरीय पदाधिकारी से मिलकर बिजली विभाग में कार्यरत कर्मियों के बकाया मानदेय जल्द से जल्द भुगतान करने की बात कही थी. परंतु विभाग द्वारा अब तक पहल नही किया गया है. शुक्रवार को लाइनमैन का बकाया मानदेय का भुगतान नही किया गया है इससे कर्मियों में रोष व्याप्त है. इस संबंध में छोटु सिंह मुंडा समेत अन्य कर्मियों ने कहा कि शनिवार 12 बजे तक कर्मियों के बीच बकाया मानदेय का भुगतान नही किया गया तो सभी कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे





