जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू के रहने वाले युवक प्रिंस कुमार सिंह उर्फ गोलू के साथ हत्यारोपियों रजनीश और अंकुर प्रभाकर ने मारपीट की है. घटना सोमवार की रात लगभग 11:00 बजे की बताई जा रही है. प्रिंस कुमार सिंह उर्फ गोलू ने बताया कि उसके साथ मारपीट कर पिस्टल दिखाकर हत्या आरोपियों ने कहा कि तुम्हें भी तुम्हारे मामा के पास पहुंचा देते हैं. रजनीश और अंकुर प्रभाकर बागबेड़ा के हरहरगुट्टू के रहने वाले सूरज हत्याकांड के आरोपी हैं. इन लोगों ने मारपीट की तो प्रिंस कुमार सिंह उर्फ गोलू स्टेशन टीओपी में जान बचाने के लिए घुस गया.(नीचे भी पढे)
इसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए. टीओपी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रिंस कुमार सिंह उर्फ गोलू से कहा कि मामला परसुडीह थाने का है. वहां प्राथमिकी दर्ज होगी. बाद में प्रिंस के नाना विजय सिंह बागबेड़ा थाने पहुंचे. वहां तो पहले थाना प्रभारी ने शिकायत दर्ज करने से मना किया. लेकिन, बाद में थाना प्रभारी ने शिकायत ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




