जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी के बाहर शनिवार देर रात हुई हिंसक झड़प में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु और प्रत्युष के रूप में हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय लोगों के अनुसार, झड़प के दौरान दोनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही बिस्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है. फिलहाल झड़प के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं टीएमएच में चिकित्सकों की निगरानी में दोनों घायलों का इलाज जारी है.







