जमशेदपुर : जमशेदपुर को आपरेटिव कालेज में वर्षों के बाद शुक्रवार को महाविद्यालय के द्वारा सांस्कृतिक सह वार्षिक महोत्सव सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसको देखकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए. दिनभर चले इस कार्यक्रम की शुरूआत में कोल्हान विश्वविद्ययालय के कुलपति डा प्रोफेसर गंगाधर पांडा के द्वारा आनलाइन विधिवत रूप से कालेज के रूसा फंड से बने भवन व कैंटीन का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य डा अमर सिंह, एलबीएसएम कॉलेज प्रिंसिपल डॉ एके झा ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर भाजपा नेता राजकुमार सिंह व कांग्रेस नेता अजय सिंह,मनोज सिंह, अमिताभ सेनापति, ग्रेजुएट कालेज के प्राचार्य डा मुकुल खंडेलवाल के द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोडकर व शिलापटिका क अनावरण करके किया गया. मौके पर डॉ अमर सिंह ने कहा कि यह कॉलेज के आधारभूत संरचना के विकास की शुरुअत है आने वाले दिनों में कई अन्य नए भवन यहां बनेंगे. उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद कॉलेज सांस्कृति व वार्षिक उत्सव मना रहा है.(नीचे भी पढ़े)

अब इस सिलसिला को हर साल जारी रखा जाएगा. महाविद्यालय को विश्वविद्यालय बनने को लेकर डीपीआर तैयार हो रहा है. कार्यक्रम में अरका जैन विवि के वीसी व कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ एसएस रजी, ग्रेजुएट कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ मुकुल खंडेलवाल, डा विजय कुमार, डा नीता सिन्हा, डा एसएन ठाकुर, डा सुनीता सहाय, परीक्षा नियंत्रक डा भूषण कुमार सिंह, सीनेटर ब्रजेश कुमार, बर्सर एके रवानी, कलचरर सेल की कोर्डिनेटर डा अंतरा कुमारी, डा बी के सिहं, डा आर एस पी सिंह, डा स्वती सोरेन, डा दुर्गा तामसोय, फलोरेस बेक, स्वरूप मिश्रा, खुशवंत कौर, बर्सर एके रवानी, इंटर शिक्षक राजीव दुबे, छात्र नेता हरि राम टुडू मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन अंतरा कुमारी ने किया. वहीं सफल बनाने में प्रधान सहायक चंदन कुमार,संजय यादव आदि का विशेष योगदान रहा.
सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा मुख्य आकर्षण : को आपरेटिव कॉलेज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा. इसमें सरायकेला के छऊ नृत्यमंडली ने अपनी प्रस्तुति से सभी को रोमांचित किया. इसके अलावा कॉलेज के छात्रो ने नमो नमो शंकरा भजन पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया. इसके बाद कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ग्रुप डांस की भी सभी ने तारीफ की. इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों व छात्राओं के साथ मिल कर प्रिंसिपल ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया.



