जमशेदपुर:गुरु नानक उच्च विद्यालय, मानगो की कबड्डी टीम 20 दिसंबर को होने वाले राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची रवाना हो गयी.शुक्रवार को गुरु नानक उच्च विद्यालय, मानगो के विद्यालय प्रबंधन समिति ने राज्य स्तरीय कबड्डी में शामिल होने से पूर्व अपने विद्यालय के बच्चों का उत्साहवर्धन किया. मानगो गुरुद्वारा स्कूल की कबड्डी टीम रांची के खेलगांव स्टेडियम में 20 तारीख से होने वाली राज्य स्तरीय अंतर-विद्यालय कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेकर अपनी दावेदारी पेश करेगी. प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के सभी जिले के सरकारी विद्यालय के बच्चे इसमें शामिल होंगे. विदित हो कि गुरु नानक उच्च विद्यालय मानगो के बच्चों ने पहले प्रखंड स्तर पर खेल में भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया. तत्पश्चात अनुमंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था. (नीचे भी पढ़े)
इसके अलावा जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद वे राज्य स्तरीय कबड्डी में शामिल होंगे.कबड्डी खिलाड़ियों को स्कूल परिसर में जर्सी भेंट उनकी हौसला अफजाई की गई. इस मौके पर गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रधान भगवान सिंह के अलावा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश सिंह, चेयरमैन कुलविंदर सिंह पन्नू, विद्यालय सचिव संतोख सिंह, प्रबंधन समिति के सदस्य हरजिंदर सिंह एवं विद्यालय के खेल शिक्षक सह पलविंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, रवि सिंह एवं सरबजीत सिंह ने खिलाड़ियों उत्साहवर्धन किया.



