
जमशेदपुर : भारतीय जनता मजदूर सेल झारखंड राज्य कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो एंव प्रभारी के.पी अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में प्रदेश कमिटी का विस्तार हुआ जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के छोटे भाई एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मूलचंद साहू को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव भारतीय गौरक्षा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ आसिफ रिजवान खान को प्रदेश संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है.



